Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी-इटावा एक्सप्रेस फिर हुई शुरू, जाने क्या है…ट्रेन का आने और जाने का समय / Shivpuri News

शिवपुरी। कई महीनों से कोटा इटावा एक्सप्रेस को बंद कर दिया था। परंतु एक बार फिर इसे किया गया रेल मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 19811/19812 कोटा-इटावा-कोटा एक्सप्रेस की सेवा को 21 मई से पुनः बहाल किया गया है। 21 मई को कोटा स्टेशन से रात्रि 23.50 बजे छूटने के बाद यह कोटा-इटावा एक्सप्रेस आज 22 मई को सुबह 04:50 को गुना पहुँची जहां गुना स्टेशन आगमन पर शिवपुरी-गुना सांसद डॉ के पी यादव नें चालक दल का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को गन्तव्य के लिए रवाना किया। इस मौके पर सांसद डॉ के पी यादव ने कहा कि इस गाड़ी के पुनः शुरू हो जाने से कोटा-इटावा के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

 

शिवपुरी की जनता को मिलेगी राहत

 

कोटा-इटावा एक्सप्रेस के बंद हो जाने से शिवपुरी वासियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस ट्रेन एक बार पुनः शुरू होने से शिवपुरी वासियों को पुनः राहत मिलेगी। शिवपुरी से इटावा और शिवपुरी से कोटा सफर करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के बंद हो जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परन्तु अब रेल मंत्रालय ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए कोटा-इटावा एक्सप्रेस को पुनः शुरू कर दिया है।

 

गाड़ी की समय सारणी

 

गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस दिनांक 21.05.2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन कोटा जंक्शन स्टेशन से 23.50 बजे प्रस्थान कर, 04.50 बजे गुना पहुँचकर, 05.00 बजे गुना से प्रस्थान कर, 06.52 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 09.50 बजे ग्वालियर पहुँचकर, 09.55 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 13.30 बजे इटावा स्टेशन पहुँचेगी।

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 22.05.2022 से आगामी सूचना तक प्रतिदिन इटावा स्टेशन से 17.00 बजे प्रस्थान कर, 20.35 बजे ग्वालियर पहुँचकर, 20.40 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 22.48 बजे शिवपुरी पहुँचकर, 22.50 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर, 01.50 बजे गुना और 07.05 बजे कोटा जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 13 कोच रहेंगे।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!