Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: खाना खाकर लौट रहे तीन युवकों की मौत एक गंभीर घायल / Shivpuri News

बाइक सवारों में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर तीन की घटनास्थल पर मौत एक गंभीर घायल

शिवपुरी. खोड़ से तेरबी का खाना खाकर घर लौट रहे चार आदिवासी युवकों मैं पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर तीन की घटनास्थल पर ही मौत एक गंभीर घायल।

जानकारी के अनुसार भौती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सिमररा के चार युवक खोड़ से तेरबी का खाना खा कर टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल क्रमांकMP33 MC 8246 से लौट रहे थे इसी दौरान उदयपुरा तिराहे के पास पीछे से ट्रक क्रमांक MH04 AL2588 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुऐ बाइक सवारों में टक्कर मार कर दी और रौदता हुआ चला गया। जिससे चिंटू उर्फ सुरेंद्र पुत्र कदम सिंह , छोटू पुत्र प्रकाश , राहुल पुत्र अमर सिंह तीनों आदिवासी युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पवन आदिवासी पुत्र मानसिंह आदिवासी को गंभीर चोटें आई है। जैसे ही खोड़ पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एक्सीडेंट करने वाले बाहन की जानकारी ली जानकारी के बाद ट्रक को अमोला पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। तो वही तीनों युवकों का पीएम कराया जा रहा है और घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!