Press "Enter" to skip to content

ट्रेनिंग पर गया युवक, उधर चोर चुरा ले गए बाइक / Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कृष्णगंज पोहरी रोड पर से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फरियादी अतरसिंह यादव पुत्र संतमसिंह 32 वर्ष निवासी उम्मेदपुरा थाना बैराड़ ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय उसे ट्रेनिंग के लिए जाना था और उसने बाइक को कृष्णगंंज पोहरी पर रख दी वहां पर अन्य साथियों की बाइक भी रखी थी। जब वह लौटकर आया तो बाइक को रखे हुए स्थान पर नहीं पाया। आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!