अल्टो कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार
खनियांधाना के मायापुर थाना के राजापुर पर हुआ एक्ससीडेंट
शिवपुरी। खनियांधाना के मायापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम राजापुर में एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में साधु संत सवार थे और वह रन्नौद की ओर से आ रहे थे। वही मायापुर की ओर से जा रहे प्लेटिना बाइक चालक को राजापुर वन चौकी के पास में अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर ही अल्टो कार छोड़कर दूसरी गाड़ी में बैठ कर साधु संत व कार चालक मौके से फरार हो गए। फिलहाल डायल 100 की मदद से तत्काल बाइक चालक को बचाने की कोशिश की पर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक चालक कौन था इसका अभी कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस एक्सीडेंट मामले में अल्टो कार चालक व मोटरसाइकिल चालक का पता लगाने में जुट गई है.






Be First to Comment