शिवपुरी। अपने मधुर व्यवहार, उज्ज्वल छवि और मिलन सरिता के चलते कोलारस नगर परिषद की लगातार 15 सालों से कमान संभालते आ रहे पूर्व नप अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे को भाजपा की जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है। शिवहरे को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास सिपहसलारों में गिना जाता है। यही कारण है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा घोषित की गई जिला कार्यसमिति सदस्यों की सूची में कोलारस नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे सदस्य मनोनीत हुए हैं। जिला कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर शिवहरे को उनके अनगिनत इष्ट मित्रों, शुभ चिंतकों और शिवहरे मित्र मंडल कोलारस की तरफ से कोटि कोटि बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इधर अपनी इस नई नियुक्ति और जिम्मेदारी पर शिवहरे ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि में महाराज का बहुत बहुत आभारी हूं और महाराज के आशीर्वाद से मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी में उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करूंगा।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे भाजपा की जिला कार्य समिति में शामिल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment