शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भातिसीपु बल के प्रागंण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के द्वारा आंतकवाद के खिलाफ जवानों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगें तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन को खतरा पहुचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लडने में योगदान देंगें।
इस अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों को सेवा दायित्व निभाने की भी शपथ दिलाई। अंत में उन्होनें बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।






Be First to Comment