Press "Enter" to skip to content

बच्चों में हुआ विवाद, भाई ने भाई की मारपीट की, बचाने आई पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा / Shivpuri News

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत यूके बैंक के पास रहने वाले एक युवक की उसी के भाई ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जब उसकी पत्नी बचाने आई तो बाल घसीटकर उसकी भी मारपीट कर दी। विवाद बच्चों में हुए झगड़े को लेकर हुआ था।

फरियादी संजय पुत्र हरज्ञान खटीक 30 साल निवासी यूको बैंक के पास बैराड ने बताया कि मेरे बच्चे व मेरे भाई रामहेत के बच्चों में लडाई हो गई थी। बच्चो की लडाई को लेकर मैने रामहेत से कही तो मेरा भाई रामहेत खटीक व मेरे पिता हरज्ञान खटीक एवं भतीजा राहुल खटीक   गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो मेरी मारपीट कर दी। मारपीट होती देख मुझे बचाने मेरी पत्नि सुनीता खटीक आई तो राहुल ने उसके बाल पकड कर घसीट दिया जिससे मेरी पत्नि के सिर व गर्दन में मूदी चोट आई। मौके पर गुड्डो पाल ने बीच—बचाव किया तथा घटना देखी। तीनों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!