Press "Enter" to skip to content

घर का ताला तोड़कर गांव के ही चोर चुरा ले गए ट्यूबवैल की केबिल, एक पकड़ा, दो भागे / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धामनटूक में गांव के ही चोरों ने एक सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर टद्ययूबवैल की केबिल चुराकर ले गए। जब मकान मालिक लौटकर आए तो घर का ताला टूटा हुआ पाया जिस पर उन्‍होंने तीन लोगों को भागते हुए देखा उनमें से एक को पकड़ लिया। तीनों ही आरोपित गांव के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपित को पुलिस को सौंपकर केस दर्ज करवाया।

फरियादी विशनसिंह पुत्र हरनारायण धाकड 39 साल निवासी ग्राम धामनटूक ने बताया कि 19 मई को वह अपने परिवार व सिरनाम धाकड के साथ अपने घर में ताला लगाकर रात 10 बजे बदरवास शादी मे आया था। 20 मई को जब सुबह 4.30 बजे मैं व सिरनाम अपने घर वापस पहुंचे देखा तो मेरे एक कमरे का ताला टूटा हुआ पडा था व गेट खुले थे अन्दर जाकर देखा तो तीन कट्टों में टूयूवेल चलाने की 300 फुट लम्बी केबल कीमती 12000 रूपए की रखी थी नहीं मिली। जिस पर मकान के पीछे जाकर देखा तो वहां पर गांव के सोनू धाकड, पुष्पेन्द्र धाकड, वीरसिंह धाकड अपने हाथों मे एक एक कट्टा लिये छुपे बैठे थे। हमनें उनको पकडना चाहा तो पुष्पेन्द्र धाकड, वीरसिंह धाकड दोनों अपने अपने हाथों में केबल के एक एक कट्टा लिए हार तरफ भाग गए। मैंने व सिरनाम ने सोनू पुत्र जगराम धाकड निवासी धामनटूक को मय कट्टा 100 फुट केबल के साथ पकड लिया जिसे पकड लिया और थाने लेकर आए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!