Press "Enter" to skip to content

रंजिश को लेकर जेठ ने कर दी छोटी बहू की मारपीट / Shivpuri News

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जुंगीपुर में जेठ ने रंजिश को लेकर छोटी बहू की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादिया रमा यादव पत्नि सुरेन्द्र यादव 36 साल निवासी ग्राम कटबर छावनी ग्राम जुंगीपुर नेअपने पति सुरेन्द्र यादव के साथ थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार को सुबह के समय वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी कि तभी जेठ कुवेर यादव आया और पुरानी रंजीश को लेकर गाली—गलौंज करने लगा जब मैंने गाली देने से मना किया तो मेरी लाठी से मारपीट कर दी। घटना के समय अच्छेलाल आदिवासी व मेरे पति सुरेन्द्र यादव आ गए जिन्होने बीच बचाव किया व घटना देखी है। जाते समय कुवेर ने जान से मारने की धमकी भी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!