शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा खिलाते हुए एक युवक को पकड़ा है। गुरुवार की रात देहात थाना टीआई विकास यादव मुखबिर की सूचना पर गुरुद्वारा रोड जैन दूध डेयरी के सामने पहुंचे । यहां एक युवक आईपीएल गुजरात टाइटंस वर्सेस रायल चैलेंजर बैंगलोर मैच पर रुपए का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा था । युवक ने अपना नाम नेपाल वर्मा (22) पुत्र फेरन सिंह वर्मा निवासी ग्राम आकुर्सी थाना पोहरी हाल पोहरी बस स्टैंड के पीछे शिवपुरी में रहना बताया। पुलिस को युवक के पास से एक मोबाइल मिला जिसमें आईपीएल सट्टे का 5.74 लाख रुपए का लेनदेन था। तथा 6 हजार रुपए नगद मिले।
आईपीएल का सट्टा खिलाते नेपाल गिरफ्तार / Shivpuri News




