सिंधिया निष्ठ अशोक ठाकुर बने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, बधाईयां का लगा तांता / Shivpuri News

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी उमेश शुक्ला की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। कार्यसमिति सदस्यों में सिंधिया समर्थक भाजपा नेता एवं शिवपुरी पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर को भी शामिल किया गया है। जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर अशोक ठाकुर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया व जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ठाकुर ने कहा कि महाराज और पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अशोक ठाकुर के जिला कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा नेता, गणमान्य नागरिक सहित ईष्टमित्रों से बधाईयां प्रेषित की हैं।