शिवपुरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को सभी कांग्रेसजन मानवता की सेवा करके मनाएं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने जिले के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आईटी युग के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सभी अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करके मनाएं और संकट के समय में हर कांग्रेसीजन का यह कर्तव्य है कि सारे राजनैतिक मामले छोड़कर लोगों की सेवा करें। 21 मई शनिवार को सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में गांधी आश्रम पर राजीव जी की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। जिसमें सभी कांग्रेसजन अपनी भागीदारी निभाकर उनके देश के प्रति समर्पण और बलिदान पर प्रकाश डालेंगे।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि मानवता की सेवा करके मनाएं : जिला कांग्रेस / Shivpuri News




