शिवपुरी। जिसके लिए मैं अपना घर छोड़कर भाई। जिसका प्यार पाने के लिए मैंने उससे प्रेव विवाह किया। जब विवाह हुआ और घर पहुंचे तो सास व परिजनों के जुल्मो—सितम शुरू हो गए। यह जुल्मो सितम खत्म होने का नाम नहीं लिया मुझे घर से निकाल दिया, गाली—गलौंज की गई और कपड़े तक पहनने को नहीं दिए। यहां तक कि मेरा आवॉर्शन भी करवा दिया गया। मेरी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है, मुझे न्याय दिलवा दो। यह बात मुमताज ने आज एसपी राजेशसिंह चंदेल के समक्ष कही। मामले को लेकर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बैंक कॉलोनी की रहने वाली मुमताज ने बताया कि उसने 11 मई 2018 को भूपेंद्र से प्रेम विवाह किया था। पति पुट्टी का काम करते हैं। शादी के बाद वह भूपेंद्र के घर चली गई। शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ लेकिन उसके बाद सास आए दिन उसे तंग करने लगी। उसके साथ गाली—गलौज व दिन भर ताने मारने का क्रम शुरू हो गया। मुमताज के मुताबिक सास उससे कहती थी कि तुने मेरे भोले—भाले लड़के को फसा लिया है तू घर से निकल जा ये बच्चा हमको सौंप दे। वहीं पति भी रोज शराब पीकर आते हैं और गाली—गलौंज कर मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं उसे कपड़े भी पहनने को नहीं दिए जाते वह अपने रिश्तेदारों के यहां से पहने हुए कपड़े लेकर आती है और उसी को पहनती है। बीते रोज सास व पति ने उसका सारा सामान घर से फैंक दिया। महिला ने बताया कि उसने घर से भागकर शादी की है ऐसे में वह अपने घर भी नहीं जा सकती है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले को लेकर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।




