शिवपुरी। रितु वर्मा पत्नी दिनेश वर्मा निवासी नबाव साहब रोड ने एसपी को दिए आवेदन बताया कि उसका खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा शिवपुरी में है। उसके खाते से किसी ने धोखाधड़ी पूर्वक 70 हजार की राशि निकाल ली है। मामले को लेकर बैंक में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी बैंक द्धारा कोई कार्रवाई नहीं की और न ही सुनवाई कर रहे हैं। महिला ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि बैंक की असुनवाई से परेशान होकर वह आपके यहां आई है इसलिए सायबर सेल के माध्यम से जांच करवाई जाए और ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर केस दर्ज किया जाए।
महिला के paytm से उड़े सत्तर हजार, 3 दिन बाद भी बैंक नहीं कर रही कार्रवाई, महिला पहुंची एसपी के पास / Shivpuri News




