Press "Enter" to skip to content

घर—गृहस्थी का सामान लेकर जा रहे कंटेनर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी अंतर्गत आगरा—मुंबई हाईवे पर पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में रखा घर—गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे। यहां फायर बिग्रेड ने जब तक आग को बुझाया तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

बस्ती उत्तरप्रदेश के रहने वाले कंटेनर के चालक संदीप चौहान ने बताया कि वह अकेला बीते रोज पूर्व मुंबई से बनारस की ओर कंटेनर में गृहस्थी का सामान भरकर निकला था। कंटेनर में (ट्रक) में किसी बड़े अधिकारी के घर गृहस्थी का सामान भरा हुआ था। कंटेनर जब पूरणखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचा। कंटेनर (ट्रक) में अज्ञात कारणों के चलते एकाएक आग भड़क गई।

देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कंटेनर को अपने आगोश में ले लिया, कंटेनर में भड़की आग की सूचना तत्काल टोल कर्मचारियों ने लुकवासा चौकी सहित फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सहित फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया लेकिन कंटेनर में भरा सामान पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका था।

उसमे रखी मोटरसाइकिल से लेकर सायकिल और टीवी कूलर से लेकर फ्रिज सब कुछ जलकर ख़ाक हो चुका था। कंटेनर के ड्राइवर ने ट्रक को खड़ा कर अपनी जान बचाई। कंटेनर के चालक संदीप का कहना है कि आग गृहस्थी के सामान में रखी बैटरी से उठी चिंगारी की वजह से भड़की। मौके पर पहुंची लुकवासा चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!