शिवपुरी। सुरवाया से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित आदिवासी गांव दादौल में किशोर एवं किशोरी बालक बालिकाओं के साथ स्वच्छता, एनीमिया एवं कुपोषण मुक्त गांव बनाने को लेकर संवाद सह जागरूकता का आयोजन दादोल गांव में स्थित विधालय में शक्ति शाली महिला संगठन , स्वास्थ विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक शक्तिशाली महिला संगठन रवि गोयल ने बताया कि आज दादोल में संस्था की टीम ने 18 साल तक के बालक बालिकाएं एवं किशोर किशोरियों के साथ स्वच्छता एनीमिया एवं कुपोषण पर चर्चा की जिसमें कि सबसे पहले प्रोग्राम में उपस्थित 30 किशोर किशोरियों के साथ साफ सफाई पर पूछा गया की आप में से कौन आज नहाकर आया है तो केवल 2 किशोरी रिंकी आदिवासी एवम अनुप्रिया आदिवासी ने हाथ खड़े किए एवं उनके द्वारा भी तेल एवं कंघी नही करके आए थे तो उनको आज टीम ने एनीमिया के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने सबसे पहले सभी बालक बालिकाएं एवं किशोर एवं किशोरी का वजन एवं उंचाई नापी जिसमे रिंकी आदिवासी एवम रौनक आदिवासी का हीमोग्लोबिन अति गम्भीर एनीमिक का पाया गया जिनको को आज सबसे पहले अल्वेंडेजोल की गोलियां खिलाए एवम पिंक एवम ब्लू आयरन की गोली के नियामित इस्तेमाल की सलाह दी एवम दवाईयां एएनएम के द्वारा उपलब्ध कराई। इसके साथ साफ सफाई एवम पोषण वाटिका लगाने की सलाह भी दी जिसके उपयोग करके किशोर किशोरियों में अनीमिया में कमी।आए। प्रोग्राम में शक्ति शाली महिला संगठन की पूरी टीम, स्वास्थ विभाग की एएनएम, महिला बाल विकास विभाग की आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम सहियाका ने असहयोग किया।

आदिवासी बाहुल्य ग्राम दादौल में किशोर एवं किशोरी बालक बालिका समूह के साथ एनीमिया एवं कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए संवाद किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment