शिवपुरी। शिवपुरी रेलवे विभाग ने कोटा-इटावा एक्सप्रेस ट्रेन वापस चालू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह ट्रेन 21 मई की रात कोटा से चलकर गुना होते हुए 22 मई की सुबह 6:50 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ग्वालियर होते हुए इटावा रवाना होगी। इसके अलावा गुना की ओर जाने वाली चार यात्री रेल गाड़ियों में रेलवे ने जनरल टिकट 19 मई से चालू कर दिए हैं। कोरोना महामारी की पहली लहर के चलते कोटा-ईटावा एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे विभाग ने बंद कर दिया था। हालात सामान्य होने से पहले ही दूसरी लहर आ गई। तीसी लहर से राहत के बाद रेलवे दो साल बाद फिर से इस ट्रेन को चालू कर रहा है। कोटा-इटावा गाड़ी चालू होने से रेल यात्रियों को सुविधा होगी। इस ट्रेन को लेकर रेलवे ने आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रेन 21 मई की रात से चालू की जा रही है।
इधर..अमृतसर व कोटा ट्रेन में जनरल टिकट नहीं शिवपुरी से गुना की ओर जाने वाली चार ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा चालू हुई है। जबकि अमृतसर-इंदौर ट्रेन और कोटा इटावा का जनरल टिकट फिलहाल चालू नहीं किया है। वहीं शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में अभी जनरल टिकट सेवा शुरू नहीं की है।
शिवपुरी यह ट्रेने आएंगी {गुना की ओर जाने वाली इन चार ट्रेन जिन्हें जनरल टिकिट कटने लगे {ग्वालियर – रतलाम : सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार {भिंड – रतलाम गाडी : शनिवार, रविवार और बुधवार {ग्वालियर – पूना : शनिवार {झांसी-बांद्रा : रविवार व सोमवार

Be First to Comment