शिवपुरी। रतनसिंह पुत्र हरबंदी रावत निवासी गौशाला शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया बताया कि उसने भाई की बीमारी का इलाज कराने के लिए राजकुमारी शर्मा पुत्री अशोक शर्मा निवासी हरीश होटल के पीछे शिवपुरी से दो लाख रूपए उधार लिए थे। इसके बदले में उसने खाली चैक एवं जमीन की लिखा पढ़ी कर दी थी। बीमारी का इलाज कराने के बाद उधार ली गई राशि वापस दे दी गई। राशि वापस देने के लिए जमीन के कागजात व राशि वापस मांगी तो देने से इंकार कर दिया और गाली—गलौंज कर झूठे केस में फसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मामले में तुरंत कार्रवाई की जाकर उसके जमीन के कागजात व चैक वापस दिलवाए जाएं।
उधार चुकाने के बाद भी नहीं दिए चैक व जमीन के कागजात वापस, युवक पहुंचा एसपी के पास / Shivpuri News




