Press "Enter" to skip to content

द वर्निंग ट्रक : चलते ट्रक के केबिन में लगी आग, जलकर हुआ राख / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर सतनबाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां भूरा खो के पास एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बहुत तेजी से केबिन के अंदर फैल गई और इस आग ने ट्रक को जलाकर राख कर दिया। ट्रक के अंदर लोहे के पाइप भरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक ग्वालियर से लोहे के पाइप भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा था। जब वह भूरा खो के पास आया तो अचानक से केबिल में आग लग गई। ट्रक के चालक व क्लीनर ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। जिस पर वह ट्रक से कूद गए। देखते ही देखते ट्रक धूं—धूं कर जलने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को फोन लगाकर बुलाया ​जिसने ट्रक में लगी आग को बुझाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!