बाईपास पर डिवाइडर से टकराई बाइक, पति—पत्नी घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के बाईपास से आ रही है। यहां पल्सर बाइक से ग्वालियर से घाटी आ रहे एक दंपत्ति की बाइक ​डिवाइडर से टकरा गई। घटना में दोनों पति—पत्नी चोटिल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बाबूसिंह पुत्र कल्लू 40 वर्ष अपनी पत्नी मिथलेश 35 वर्ष के साथ ग्वालियर से घाटी आ रहे थे। जब वह शिवपुरी बाईपास पर पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। घटना में दोनों पति—पत्नी चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका उपचार चल रहा है।