Press "Enter" to skip to content

खेत पर जा रहे मां—बेटे में बाइक ने मारी टक्कर, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से आ रही है। यहां सिंहनिवास में रहने वाले मां—बेटे आज सुबह अपने खेत पर प्याज उपटाने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी रामखेड़ी रोड पर एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना में मां—बेटे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार नारायणी पत्नी बद्री जाटव 60 वर्ष निवासी सिंहनिवास अपने पुत्र वीरेंद्र 35 वर्ष के साथ ग्राम खोरगार में स्थित खेत पर प्याज उपटाने जा रहे थे। जैसे ही वह रामखेड़ी रोड पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक के चालन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां व पुत्र जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!