Press "Enter" to skip to content

गुना शिकारीकांड पर सिंधिया कुछ नहीं बोले…:OBC आरक्षण पर बोले-सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसी आधार पर चुनाव होंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने OBC आरक्षण मुद्दे पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसी के तहत मध्य प्रदेश में चुनाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से दलित, आदिवासी व पिछड़ा वर्ग के लिए काम करती आई है। कांग्रेस वापस कोर्ट जाने की बात कह रही है इस पर उनका कहना था कि कांग्रेस को जो कहना है कहे जो करना है करे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ही चुनाव होंगे।

हाल ही में गुना में हुए शिकारीकांड पर पूछे गए सवाल पर सिंधिया ने कुछ नहीं कहा है। वह सवाल को टालते हुए आगे निकल गए। तीन दिवसीय अंचल के दौरे के दौरान वह गुना में शिकारियों की गोली से जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन से भी मुलाकात करेंगे।

बुधवार रात को ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन ग्वालियर अंचल के दौरे पर रहेंगे। बुधवार को ग्वालियर में सिंधिया ने 21 करोड़ की लागत से 33KV की मोनोपोल लाइन का भूमि पूजन किया है। ग्वालियर में मोनोपोल लाइन का भूमि पूजन करने के बाद वह शिवपुरी के लिए रवाना हो गए हैं। रात को शिवपुरी में विश्राम करने के बाद वह गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्यक्रम मंे भाग लेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को वह शिवपुरी, गुना, अशोक नगर में रहेंगे। इस दौरान गुना में शिकारीकांड में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के घर पहुंचकर उनके परिजन से मुलाकर कर उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि वह और मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ है।

भाजपा ने हमेशा से दलित, आदिवासी व पिछड़ा वर्ग के लिए काम किया

– बुधवार को OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण ऑर्डर आया है। इस पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा हमेशा से दलित, आदिवासी व पिछड़ा वर्ग के लिए काम करती रही है और करती रहेगी। कांग्रेस कुछ भी कहे और करे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ही मध्य प्रदेश में चुनाव होंगे। कांग्रेस फिर से कोर्ट में जाने की बात कह रही है इस सवाल पर उनका कहना था कांग्रेस को जो करना है करे।

शिकारी कांड पर साधी चुप्पी

– हमेशा खुले अंदाज में बोलने वाले केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना में हुए शिकारी कांड और उसमें जान गंवाने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर पूछे गए सवाल पर कुछ नहीं कहा। वह चुप्पी साधकर आगे निकल गए। यहां बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिन वह गुना और अशोक नगर में रहेंगे। इस दौरान वह शिकारीकांड में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के घर पहुंचकर परिजन से मुलाकर कर उनको सात्वना देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!