बैराड़। थाना क्षेत्र के ग्राम मक्लीझरा में पानी की तलाश में एक हिरण 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जंगल से लगे मक्लीझरा गांव में रात के समय पानी की तलाश कर रहा एक हिरण राम भरत धाकड़ के खेत पर बने 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सुबह कुएं में हिरण का शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी और खटिया की मदद से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिरण के शव को बाहर निकाला।
पानी की तलाश में 60 फीट गहरे कुएं में गिरा हिरण, वनविभाग ने रेस्क्यू कर निकाला शव / Shivpuri News




