करैरा/शिवपुरी करैरा से सोनचिरैया अभयारण्य हटाने की मांग काे लेकर मंगलवार को किसान करैरा एसडीएम दफ्तर पर पहुंचे। यहां भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रदेश प्रवक्ता सहित 50 किसानों ने मुंडन कराकर सरकार और नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानाें ने कहा कि अब अगली तैयारी फोरलेन हाइवे जाम करने की है। करैरा एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने बताया कि सोनचिरैया अभयारण्य से 32 गांवों की करीब 80 हजार आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। रोड की एनओसी नहीं मिल पाती। रोजगार के कोई साधन नहीं। फैक्ट्री गुना के आरोन घटना को लेकर मंत्री महेंद्र सिंह ने दिग्विजय सिंह व जयवर्धन सिंह को आड़े हाथ लिया नहीं लग सकती, यहां तक कि क्षेत्र में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है। यह अभयारण्य 202.12 वर्ग किमी में फैला है, जिससे क्षेत्र पिछड़ गया है। इस अभयारण्य को खत्म करने की मांग काे लेकर किए गए प्रदर्शन में जनवरी-2022 में आंदोलन शुरू किया गया था। मंगलवार को किसान यूनियन ने करैरा एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया और विरोध जताने के लिए एक-एक कर 50 किसानों ने मुंडन कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि किसान 32 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के ठहराव प्रस्ताव भी सौंप चुके हैं। अब किसानों का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे फोरलेन हाइवे जाम करेंगे।
सोन—चिरैया अभ्यारण खत्म कराने पर किसानों का प्रदर्शन, महिला नेता सहित 50 ने कराया मुंडन / Shivpuri News




