Press "Enter" to skip to content

ढाबे पर आकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे, युवक‎ को पीटा फिर जान से मारने की धमकी देकर भागे‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। बाइक सवार चार युवकों‎ ने ढाबे पर आकर शराब पीने के‎ लिए पैसे मांगे। देने से इनकार‎ किया तो काम करने वाले युवक‎ की मारपीट कर दी। करैरा थाना‎ पुलिस ने केस दर्ज कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक दीपक‎ (26) पुत्र रामभरोसे झा निवासी‎ कालीपहाड़ी हाल गिर्राज ढाबा‎ श्योपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि‎ वह ढाबे पर काम करता है।‎ 16-17 मई की रात 2 बजे ढाबे पर‎ था, तभी अरविंद यादव, अरुण‎ यादव निवासी कारौंठा व दो अज्ञात‎ व्यक्ति अलग-अलग बाइक से‎ आए। होटल पर शराब पीने के‎ लिए पैसे मांगने लगे। देने से मना‎ किया तो गालियां दीं और लात‎ घूसों से पीटने लगे। मारपीट में‎ घायल होने के बाद उक्त लोगों ने‎ जाते समय जान से मारने की‎ धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर‎ लिया है।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!