इंफाल में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय महिला सब जूनियर चेम्पियनशिप 2022 आयोजित की जा रही है, जिसमें म.प्र. की महिला हॉकी टीम ने ओडिसा टीम को 1-0 से हराकर क्वाटर फायनल में प्रवेश किया। म.प्र. महिला हॉकी टीम के कोच श्री आकाश चतुर्वेदी वर्तमान में श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर में संचालित खेलो इंडिया केन्द्र में हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे है। म.प्र. महिला हॉकी टीम क्वाटर फायनल में प्रवेश करने पर माननीया खेल मंत्रीजी श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिसा में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय महिला सब जूनियर चेम्पियनशिप में म.प्र. की महिला हॉकी टीम ने ओडिसा टीम को हराकर क्वाटर फायनल में प्रवेश किया। आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त टीम में जिले में संचालित हॉकी फीडर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु. प्रियंका वाल्मिक वर्तमान में म.प्र. राज्य महिला अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कु. प्रियंका वाल्मिक म.प्र. हॉकी टीम में खेल रही है।






Be First to Comment