Press "Enter" to skip to content

आवश्यक रख—रखाव के कारण आज यहां गुल रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.इन्ड्रस्टियल एरिया बड़ौदी फीडर एवं 11 के.व्ही.फूड पार्क-1 फीडर तथा 11 के.व्ही.आर.के.पुरम फीडर पर 18 मई को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

उक्त 11 के.व्ही.इन्ड्रस्टियल एरिया बड़ौदी फीडर तथा 11 के.व्ही.फूड पार्क-1 फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी एवं फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही.आर.के.पुरम फीडर आज प्रातः 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक मोहनी सागर, आरके पुरम, नूरानी मस्जिद, झींगुरा एवं आसपास इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!