खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी-मोहना मार्ग टोड़ा गांव के पास से है जहां मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन मेटाडोर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हर्रई निवासी राजू रजक उम्र 28 साल और द्वारका रजक उम्र 22 साल एक बाइक पर सवार होकर हर्रई से बैराड़ आ रहे थे तभी टोड़ा गांव के पास तेज रफ्तार लोडिंग वाहन मेटाडोर के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राजू और द्वारका रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लोडिंग वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
अज्ञात मेटाडोर ने बाइक में मारी टक्कर,बाइक सवार 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News




