Press "Enter" to skip to content

डॉ. रामलखन लोधी ने बाथरूम में नहा रही पत्नी दयावती को करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दयावती लोधी ने आज जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि वह बडोरा की निवासी है और हाल निवासी पठान गली गल्ला मंडी करैरा में रह रही है बताना होगा कि उसके पति डॉक्टरी का काम करते हैं जो कि ग्राम बड़ौरा में क्लीनिक संचालित करते हैं महिला ने बताया कि उसके पति ने जब वह बाथरूम में नहा रही थी तब करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी और कहा कि अब तुझे कौन बचाएगा

जानकारी के अनुसार दयावती लोधी पत्नी राम लखन लोधी ने बताया कि वह 11 तारीख को अपने बाथरूम में नहा रही थी तभी बाथरूम के ऊपर से तार का फंदा बनाकर मुझे नीचे करंट लगाया और बार बार लगाता रहा जिसके बाद तार मेरी छाती पर आकर गिर गया और मैं बेहोश हो गई तब वह बोला कि अब तुझे कौन बचाएगा मैं तुझे जान से मार दूंगा पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका किसी और से चक्कर भी चल सकता है जिसके चलते वह ऐसा कर रहे हैं और ना ही वह बेटे की चिंता करते हैं महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!