Press "Enter" to skip to content

बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने भीषण गर्मी में भक्तों और यात्रियों को पिलाया शीतल जल / Shivpuri News

शिवपुरी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शिवपुरी द्वारा मंगलवार को भक्तगण व यात्रियों को शीतल जल पिलाने का सेवाकार्य बांकड़े बाले हनुमानजी के मंदिर के रास्ते में किया गया।

बजरंग विभाग धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख अखिल प्रताप सिंह राठौड़ व नगर सह संयोजक सुनील राठौर ने बताया कि नगर शिवपुरी द्वारा इन गर्मीयों के मौसम में सेवा के कार्य निरंतर जारी है तो वहीं प्रत्येक मंगलवार को बांकड़े बाले हनुमानजी के मंदिर पर रास्ते में आने जाने वाले यात्रियों व भक्तगणों को शीतल जल पिलाने का सेवाकार्य बजरंग दल द्वारा किया जा रहा है गर्मी के चलते यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।

इस कार्यक्रम में विभाग धर्मयात्रा प्रमुख अखिल प्रताप सिंह, कल्लू कुशवाहा जिला अखाड़ा प्रमुख, रमेश कुशवाहा नगर मंत्री, सह संयोजक सुनील राठौर, प्रिंस प्रजापति बैराड़ संयोजक, केशव शर्मा नगर अखाड़ा प्रमुख, नगर गौ रक्षा प्रमुख आकाश कुशवाहा, विनय चौहान वार्ड अध्यक्ष, मिथुन कुशवाहा और नीरज कुशवाहा, विष्णु राठौर (चिन्नू), सुनील कुशवाहा, प्रशांत राठोर सहित एक दर्जन से अधिक की संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!