Press "Enter" to skip to content

हौसला: 11 साल की मीनाक्षी तिवारी का है डॉक्टर बनने का सपना 2 साल पहले कैंसर से हुई थी पिता की मृत्यु, आर्थिक स्थिति है खराब / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला कलेक्ट्रेट से है यहां हम आपको बता दें कि जिला कलेक्ट्रेट में आज 11 साल की बिटिया मीनाक्षी तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्री संतोष तिवारी ने गुहार लगाई है कि उसका डॉक्टर बनने का सपना है लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अच्छी पढ़ाई करने में असमर्थ है कृपया उसकी मदद की जाए।

जानकारी के अनुसार मीनाक्षी तिवारी पुत्री स्वर्गीय संतोष तिवारी ने बताया कि वह ग्राम बूढ़ोंन तहसील पिछोर जिला शिवपुरी की निवासी है वही उसके पिता की 2 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पिता को कैंसर था और वह पांचवी क्लास की छात्रा है और पांचवा क्लास उसने पास किया है और छठवें में आई हैं। उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वह अच्छे स्कूल में पढ़ाई नहीं कर पा रही है जिसकी उसने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उसे अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाए जो कि सब कुछ फ्री हो मीनाक्षी ने बताया कि उसके पिता का सपना था कि मैं डॉक्टर बनू।

बताना होगा कि मीनाक्षी की तीन बहने हैं और घर में मम्मी है मीनाक्षी ने बताया कि उनके पास कुछ जमीन है जो कि बटाई से दे रखी है जिसका आधा पैसा उन को मिलता है इसके अलावा उनके पास इनकम का कोई भी साधन नहीं है इसी कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब है जिसके चलते हुए अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पा रही है।

यहाँ हम आपको बता दें कि मीनाक्षी को उसके फूफा जनसुनवाई में लेकर आए थे उनकी आंखों से भी आंसू झलक रहे थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!