Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका से अनबन, 17 साल के नाबालिग प्रेमी ने खाए चूहे मारने वाले बिस्किट, भर्ती

शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत गौशाला में एक नाबालिग बालक ने चूहे मारने वाले बिस्किटों का सेवन कर लिया। चूहे मारने वाले बिस्किट खाने के बाद नाबालिक बालक की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाबालिग बालक की हुई थी प्रेमिका से अनबन

जानकारी के अनुसार, 17 साल के नाबालिग बालक गौशाला में रहता था और गौशाला में ही एक परचून की दुकान पर काम करता था। नाबालिक बालक ने बताया उसने बीते रोज चूहे मारने के लिए उपयोग में आने वाले बिस्किट को खरीद लिया था और आज हर रोज की तरह जब वह दुकान से अपने घर पर खाना खाने जा रहा था इस दौरान उसने चूहे मारने वाले बिस्किटों का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। नाबालिग बालक के पिता ने उसे गंभीर हालत में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाद जारी है।

जानकारी के अनुसार नाबालिक किसी युवती से प्रेम करता था जिसकी किसी प्रकार की अपनी प्रेमिका से अनबन हो गई इसी बात से दुखी होकर नाबालिक बालक ने चूहे मारने वाले बिस्किटों का सेवन किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!