शिवपुरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव मोबाइल एप को अद्यतन किया गया है। उक्त एप के माध्यम से मतदाता द्वारा मतदाता सूची में नाम सर्च करना, अभ्यर्थी की जानकारी एवं चुनाव परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
अभ्यर्थी की जानकारी एवं चुनाव परिणाम की जानकारी निर्वाचन प्रचलन होने पर देखी जा सकेगी। इसी प्रकार त्रि-स्तरीय पंचयातों के निर्वाचन हेतु चुनाव मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता द्वारा मतदाता सूची में नाम सर्च करना, अभ्यर्थी की जानकारी एवं चुनाव परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकता है। चुनाव मोबाइल एप को आयोग की बेवसाईट एवं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उक्त एप एंड्राइड प्लेटफार्म पर ही रन होगा।






Be First to Comment