शिवपुरी. खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हुसैनपुर से है जहां 4 दिन पूर्व मायके जाने की कह कर निकली महिला रास्ते से लापता हो गई। घटना की रिपोर्ट सोमवार को पति रूप सिंह ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आसपास के थानों में सूचना भेजकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शशि 12 मई दोपहर 1:00 बजे अपने मायके बजाई खिरक घाटीगांव जाने की कहकर घर से निकली जो रास्ते से कहीं गुम हो गई। फरियादी ने महिला को सब जगह तलाश किया लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद फरियादी ने बैराड़ थाना पहुंचकर सूचना दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। यहां बता दे कि युवक ने महिला से 8 साल पहले स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी कर शादी की थी।
मायके के लिए निकली पत्नी रास्ते से लापता, 8 साल पहले स्टाम्प पेपर पर लिखापड़ी करके की थी शादी / Shivpuri News




