Press "Enter" to skip to content

पति गांव में पत्नी खेत पर सो रही थी, अकेली पाकर प्रशांत ने कर दिया दुष्कर्म / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में बीते रात खेत पर सो रही महिला के साथ गौचोनी की रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात महिला ने बताया कि वह अपने खेत पर सो रही थी और पति उसके गांव वाले घर पर सो रहे थे। रात करीब 1 बजे उसके खेत पर गौचोनी का रहने वाला प्रशांत लोधी आया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जब शोर मचाया तो मारपीट की और कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। जिसके बाद वह वहां से भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने पति को दी जिस पर थाने पर आकर सूचना दी और केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!