Press "Enter" to skip to content

24 वर्षीय महिला एक साल के बेटे संग इलाज‎ कराने गई और हो गई लापता / Shivpuri News

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गिरवानी में गांव से अपने भाई की शादी में शामिल होने आई एक 24 वर्षीय महिला अपने एक साल के‎ बच्चे के साथ लापता हो गई है। महिला 14 मई शनिवार को गिरवानी से बैराड़ अस्पताल में इलाज कराने की कह कर निकली फिर लौट कर घर नहीं पहुंची। महिला के पति ने गोवर्धन थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने‎ गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी‎ है।

जानकारी के अनुसार प्रीति उम्र 24 साल पत्नी सतेंद्र‎ निवासी चेंटीखेड़ा‎ पहाड़गढ़ मुरैना अपने भाई की राहुल‎ की शादी में गिरवानी आई‎ थी। प्रीति एक साल के बेटे के संग 14‎ मई को इलाज कराने की कहकर बैराड़‎ चली गई और फिर नहीं लौटी।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!