शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धतूरा से है जहां एक देवर ने देवर भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने रविवार की दोपहर घर में भाभी को अकेला देख कर भाभी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता ने शाम को पति के घर आने पर पति को घटना बताई जिसके बाद पीड़िता ने पति के साथ रविवार की रात बैराड़ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी गांव से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी टीआई नवीन यादव ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
घर में भाभी को अकेला देख देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज / Shivpuri News




