Press "Enter" to skip to content

लोक अदालत में 676 प्रकरण आपसी समझौते के माध्यम से कराए गए निराकृत / Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मंप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 मई को जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। सभी न्यायालयों में कुल 3 हजार 544 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए जिनमें से शनिवार को लोक अदालत के दौरान 676 प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के माध्यम से कराया गया। उक्त लंबित प्रकरणों में 5 करोडरु 96 लाख 95 हजार 372 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इन प्रकरणों के निराकरण से 1522 लोग लाभांवित हुए हैं। इसके अलावा इस लोक अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी , सिविल , विद्युत अधिनियम , वैवाहिक प्रकरण ( फैमिली कोर्ट ) , मोटर दुर्घटना दावा , भू – अर्जन प्रकरण , बीमा , चैक बाउन्स प्रकरण , कुटुम्ब न्यायालय , ग्राम न्यायालय आदि से संबंधित प्रकरण आपसी समझौते एवं राजीनामा के आधार पर निराकृत किये गए।

 

जिला मुख्यालय पर नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार एवं विशेष न्यायाधीश उमेश कुमार श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय शिवपुरी के समस्त न्यायाधीशगण , जिला अभिभाषक संघ , शिवपुरी के अध्यक्ष शैलेन्द्र समाधिया सहित कार्यकारणी के अन्य सदस्य एवं अभिभाषकगण तथा खण्डपीठों में मनोनीत सुलहकर्ता उपस्थित रहे ।

 

प्रीलिटिगेशन के 12 हजार 832 प्रकरण निराकृत

 

लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के 12832 प्रकरण रखे गये जिनमें से 665 प्रकरण निराकृत किये गये। इस मामलों में एक करोड बत्तीस लाव इकतीस हजार चार सो पौन का अवार्ड पारित किया गया है , जिससे 710 लोगों को लाभ मिला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!