Press "Enter" to skip to content

तहसीलदार के नेतृत्व में हुआ कुठीलामढ़ का विवादित सीमांकन / Shivpuri News

जेसीबी से खुदवा कर लाइन डाली गई

शिवपुरी। तहसील करैरा अंतर्गत ग्राम कुठीलामढ़ में गत दिवस तहसीलदार दिनेश चौरसिया के नेतृत्व में टीम द्वारा विवादित सीमांकन कराया गया। मौके पर जेसीबी से खुदवा कर लाइन डाली गई। जिसमें नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी सहित राजस्व एवं पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन कराकर कब्जा दिया गया है।

तहसीलदार दिनेश चौरसिया ने कहां कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जालिम पुत्र जगन्नाथ लोधी निवासी कुठिलामढ की निजी भूमि स्वामी सर्वे नंबर 48 एवं 49 का सीमांकन किया गया है। सीमांकन को लेकर गत दिवस कुछ लोगों ने विवाद उत्पन्न कर दिया व शासकीय रिकॉर्ड फाड़ कर महिला राजस्व निरीक्षक व पटवारी के साथ अभद्रता की थी। जिसको लेकर पुलिस थाना करेरा में शासकीय कार्य में बाधा के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!