शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के ग्राम पोटा से आ रही है। यहां ईंट बनाने के विवाद पर मां—बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है।
फरियादी जितेन्द्र पुत्र रामसिंह लोधी 25 साल निवासी पोटा ने घायल अवस्था थाने में आकर बताया कि 14 मई को सुबह 8 बजे उसके खेत में चाचा महेश लोधी व बबलेश लोधी ईंटे बना रहे थे जब मैंने कहा यह मेरी जमीन है आप ईंट क्यों बना रहे हो इसी बात पर से दोनों ने गाली—गलौंज करते हुए मारपीट कर दी जब मैं चिल्लाया तो मां गुड्डी बाई मुझे बचाने आई तब दोनों मेरी मां की लात घूसों से मारपीट की। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment