बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के मुडेरी गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता—पुत्र में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायल पिता—पुत्र को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
फरियादी लखन पुत्र बाबू अगरिया 35 साल निवासी राई रोड नई तहसील के पीछे कोलारस बताया कि बीते रोज रात करीबन 8 बजे की बात है वह अपनी रिश्तेदारी में अपनी बाइक से रामपुरी जा रहा था मेरे आगे आगे एक पीले रंग का डम्पर क्रमांक MP 33 H 2624 जा रहा था जैसे ही मुडेरी गांव के मंदिर के पास पहुंचा तभी सामने आ रही एक बाइक में उक्त डम्पर के चालक ने अपने डम्पर को तेजी गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे एक आदमी व एक बच्चा गिर पडे। जो घायल हुए उनका नाम मुकेश अगरिया व उसका लडका सुमीर अगरिया निवासी बदरवास था। फिर मौके पर 100 नम्बर गाडी आ गई थी जिसमे दोनों घायलों को लेकर बदरवास अस्पताल आए थे जहां से डाक्टर ने दोनों को ईलाज हेतु शिवपुरी रैफर कर दिया था।




