अमोला। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नयागांव में एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी रामदास पुत्र प्यारे साहू 65 साल निवासी ग्राम नयागांव ने बताया कि बीते रोज दोपहर 11 बजे करीबन गांव के शैतान सिंह बघेल, अतरसिंह बघेल, बालकिशन बघेल से कहा कि तुम मेरे भुस भरने की क्यों कह रहे थे। इसी बात पर तीनों ने गाली—गलौंज की जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। मौके पर बल्ली जाटव एवं पर्वत सिंह ठाकुर आ गये थे जिन्होने घटना देखी व बीच बचाव किया। जाते—जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment