पिकअप ने कार में मारी टक्कर, पांच चोटिल, केस दर्ज / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत एक पिकअप चालक ने कार सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गए। वहीं चोटिल हुए युवकों ने पिकअप चालक के पकड़ लिया तथा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

फरियादी पालू यादव पुत्र नन्हे सिंह यादव 32 साल निवासी ग्राम सेसई ने बताया कि 13 मई को वह व उसके परिवार के इन्द्राभान यादव, रविन्द्र यादव , महिपाल यादव एवं अनिल यादव कार से कोलारस जा रहे थे समय करीब 12.30 बजे की बात होगी हमारी गाडी जैसे ही गुना शिवपुरी फोरलाईन हाईवे पर कुल्हाडी के पास पहुंची तभी पीछे से पिकप क्रं. डीएल 1 एलपी 9230 के चालक ने अपनी पिकप को तेजी व लापरवाही से चलाकर लाया और गाडी में पीछे से टक्कपर मार दी। जिससे गाड़ी सड़क से खेत में जा गिरी। घटना में सभी को चोटें आई। हम गाड़ी से निकले और पिकअप चालक को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम पुत्र हीरालाल धाकड निवासी धमनार जिला मन्दरसौर हाल जावरा रतलाम का होना बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।