कोतवाली। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत वृंदावन धाम कॉलोनी से चोरों ने एक घर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां रहने वाले पवन धाकड़ ने बताया कि बीती रात उसने रात 2 बजे बाइक को घर पर रख दिया। जब वह सुबह उठा तो देखा कि बाइक रखे गए स्थान पर नहीं है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह कोतवाली गया और मामले में केस दर्ज करवाया।
रात में घर पर रखी बाइक, सुबह चोरी हो गई / Shivpuri News




