Press "Enter" to skip to content

खेत से रास्ता देने से मना किया तो किसान की मारपीट, फसल में लगाई आग / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जरगंवासानी गांव में चार लोगों ने एक किसान के खेत में जबरदस्ती रास्ता बनाना चाहता। जब किसान ने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी यहां तक कि जब उसकी बच्ची बचाने आई तो उसकी भी मारपीट की और फसल में आग लगा दी। मामले मे पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

फरियादी हाकिम सिंह पुत्र देवहंश रावत 50 साल नि. जरगंवासानी ने बताया कि बीते रोज दोपहर 3.30 वह अपने खेत पर था कि उसी समय ग्राम रौनीजा के कमलेश दुबे, महेश परिहार, पुष्पेन्द्र बुन्देला, करोडी बंशकार आये औऱ बोले कि हमे तेरे खेत में से रास्ता नदी को जाने के लिए बनाना है तो मैने कहा कि मेरा गन्ना खड़ा है इसमे से रास्ता नहीं बनाने दूंगा। इसी पर से चारों ने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी जब गाली देने से मना किया तो मारपीट करना शुरू कर दी। मुझे बचाने मेरी बेटी संध्या आई तो उसकी भी मार कर दी व फसल में आग लगा दी। उक्त लोगों ने धमकी दी कि अगर रास्ता बनाने से रोका तो जान से खत्म कर देंगें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!