Press "Enter" to skip to content

भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित / Shivpuri News

वार्ड क्रं.2 और वार्ड क्रं.13 में हुई बैठक, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा
शिवपुरी। अयोध्या नगरी में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर जिला मुख्यालय शिवपुरी पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक वार्ड क्रं.02 में शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा में जबकि वार्ड क्रं.13 मनियर स्थित आजाद नगर में आयेाजित की गई। इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शक विनोद पूरी जिला मंत्री, भरत सिंह रावत जिला संघठन मंत्री, उपेंद्र यादव जिला सह संयोजक, प्रतीक राठौर नगर सहमंत्री, नितेश गोस्वामी ग्रामीण मंत्री एवं प्रताप खण्ड व संयोजक संदीप राठौर आदि सहित स्थानीय विहिप कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। बैठक में जिला मंत्री विनोदपुरी गोस्वामी ने द्वारा आगामी समय में अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के लिए धन संग्रह की कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया  एवं जिला सह संयोजक उपेंद्र यादव द्वारा सकल हिंदू समाज को एकजुट रहने पर विचार प्रकट किए साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय हुई जिसमें एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई और युवाअेां के विचारों को भी सुना गया साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में सभी युवाओं ने राममंदिर निर्माण में अधिक से अधिक योगदान देने की बात भी कही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!