Press "Enter" to skip to content

मंत्री के आदेश के बाद भी बड़े पैमाने पर कट रही अवैध कॉलोनी, जिनको दिए नोटिस उन पर आज तक कार्रवाई नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में अवैध कॉलोनियों को काटे जाने का काम लगातार किया जा रहा है। इन अवैध कॉलोनियों में न तो कोई सुविधाएं है और न ही किसी तरह के नियम कायदे का पालन किया जा रहा है। अवैध कॉलोनी काटने वाले लोग करोड़ाें कमाकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं वहीं प्रशासन को लाखों रुपए के राजस्व की हानि लगातार हो रही है।

सुविधाओं का सपना दिखाकर काट रहे कॉलोनियां

यहां बता दें कि अवैध कॉलोनी काटने वाले जमीन कारोबारी तमाम तरह की सुविधाओं का वायदा कर कॉलोनियां काट रहे हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। ग्वालियर वायपास पर कटी कॉलोनी हो या फिर शहर में अन्य किसी भी जगह किसी ने भी टाउन एण्ड कंट्री से परमीशन नहीं ली है। अभी हाल ही मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अधिकारियों को संख्त निर्देश दिए थे कि शहर में कहीं भी अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं होना चाहिए और कॉलोनी जहां भी कट रही है तो यह भी ध्यान रखें कि उसमें टाउन एंड कंट्री की क्या भूमिका है। लेकिन अधिकारियों ने मंत्री जी की बात को अनसुना कर दिया अौर भू-कारोबारी लगातार अवैध कॉलोनियां काटे जा रहे हैं।

नगर पालिका सीएमओ ने तहसीलदार शिवपुरी के दिसंबर 2019 के पत्र के क्रम में 7 माह बाद एक पत्र 29 जुलाई 2020 को अपर कलेक्टर शिवपुरी को लिखा जो, तहसीलदार द्वारा किए गए पत्राचार के क्रम में था। उसमें बताया गया कि 57 में से मात्र 23 कालोनाईजर्स द्वारा नोटिस का जवाब दिया गया उनके इन इन जवाबों को नपा ने पत्र क्रमांक 1334/ 2020 दिनांक 26 जून 2020 से एडीएम कार्यालय की ओर भेज दिया गया, शेष कालोनाइजर्स ने तो कोई जवाब तक नहीं दिया और न ही नोटिस प्राप्त की है, इनकी सूची भी एडीएम कार्यालय को जून में ही भेज दी गई। एडीएम कार्यालय ने 6 माह बाद भी नगर पालिका की इस नस्ती को उठाकर नहीं देखा। अवैध कालोनाइजर्स के खिलाफ आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!