Press "Enter" to skip to content

किसको दिया जाए कांग्रेस से नपाध्यक्ष का टिकट, पर्यवेक्षक कल करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी तथा पर्यक्षवेक सुधांशु त्रिपाठी कल शिवपुरी में जिले के कांग्रेसियों एवं नगर पालिका/परिषदो के अध्यक्ष एबं पार्षद के टिकटार्थियों की मीटिंग लेंगे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि कल 25 दिसम्बर शुक्रबार को दोपहर 12 बजे गुना बायपास चौराहे पर पुराना गुना चुंगी नाका शान्ति कोल्ड स्टोर पर स्थित जिला एबं शहर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई है जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष,प्रदेश कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व बिधायक एवं सांसद,पूर्व विधानसभा एबं लोकसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत एबं जनपद पंचायत के पूर्व एबं बर्तमान अध्यक्ष ब उपाध्यक्ष,नगर पालिका एवं नगर परिषदों के पूर्व एबं वर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा जिला एबं ब्लॉक के पदाधिकारियों से पर्यवेक्षक त्रिपाठी आगामी नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में चर्चा करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!