Press "Enter" to skip to content

चोरी गए 6 लाख के मवेशियों को पुलिस ने ढूंढा, बदमाश भागे / Shivpuri News

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बसई में मवेशियों को चराने गए दो लोगों का अपहरण बदमाशाें ने कर लिया था साथ ही 6 लाख के मवेशी भी बदमाश अपने साथ ले गए। जब उक्त दोनों लोग शाम तक घर नहीं पहुंचे तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान अपह्त हुए दोनों व्यक्ति तो जंगल में मिल गए लेकिन मवेशियों को बदमाश अपने साथ ले गए। बीते रोज एसपी राजेशसिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त बदमाश मरा के जंगलों में मवेशियों को बेचने की फिराक में है। मामले की जानकारी से एसपी ने एसडीओ पोहरी निरंजनसिंह राजपूत को अवगत कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर थाना प्रभारी राघवेंद्रसिंह यादव एडी टीम प्रभारी राघवेंदसिंह यादव अपने फोर्स के साथ सर्चिंग के लिए मरा के जंगल में पहुंचे। यहां देखा तो बदमाश मवेशियों के साथ जंगल में थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए, लेकिन पुलिस ने मवेशियों को बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान जण्डेलसिंह बंजारा, बहीद खान, पेमसिंह रावत, नरेंद्र कुशवाह, रविंद्र शाक्य, नीरज तिवारी, बृजमोहन रावत, वासूदेव रावत, प्रवीण, देवेंद्रसिंह, चंद्रभान, अनूप कुमार, उसमान खान, विवेक, हरेंद्रसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!