Press "Enter" to skip to content

ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोएिशन का गठन, रविन्द्र गोयल बने जिलाध्यक्ष / Shivpuri News

कपिल शर्मा सचिव, कोरोना काल के चलते आज जूम एप्प पर होगा शपथ ग्रहण समारोह

शिवपुरी- समय के साथ एक ओर जहां सामाजिक, धार्मिक अन्य क्षेत्रों के लिए संगठनों का गठन किया गया है तो वहीं अब देश भर के करोड़ों मोबाईल विक्रेता दुकानदारों के द्वारा राष्ट्रीय संगठन तैयार किया गया है जिसका नाम ऑल इंडिया मोबाईल रिटलेर एसोसिएशन रखा गया है। इस एसोसिएशन के द्वारा संपूर्ण भारत भर में मोबाईल दुकान विक्रेताओं के साथ एसोसिएशन का गठन कर उसे मजबूत बनाने का काम निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला शिवपुरी में भी ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोसिएशन का गठन किया गया जिसके नवीन जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल रविन्द्र वॉच कोर्ट रोड़ को बनाया गया जबकि कार्यकारिणी के पदाधिकारियो में जिला सचिव के रूप में कपिल शर्मा मोबाईल वल्र्ड को मनोनीत किया गया इसके साथ ही जिले की कार्यकारिणी में अमित गोयल अमर एसटीडी को जिला उपाध्यक्ष व सुनील गुप्ता एपीएस मोबाईल को नियुक्त किया गया। ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोसिएशन के माध्यम से समस्त मोबाईल दुकान संचालकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा और जिले भर में कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन मजबूत बनाया जाएगा ताकि मोबाईल विक्रेता दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोसिएशन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल द्वारा जिले में कार्यकारिणी गठन पर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी तैयार कर संगठन को गति प्रदान करेंगें और एसेसिएशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समस्त एसोसिएशन के नियम निर्देशों का पालन करेंगें। इन नव गठित ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसम्बर को कोरोना काल के चलते ऑनलाईन जूम एप्प पर संपन्न होगा। समस्त नव नियुक्त पदाधिकारीयों से आग्रह है कि जूम एप्प पर सक्रिय रहकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उसे सफल बनाऐं। इस नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समस्त मोबाईल रिटेलर विक्रेताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!